कोरोना XBB.1.160 वैरिएंट से बढ़ा खतरा,अगले 10 दिन भारत में आयेंगे सबसे ज्यादा मामला,अलर्ट जारी

0
113

बीरेंद्र कुमार झा

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पीछे का वजह कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.16 को बताया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत में अगले 10 से 12 दिनों में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा हो सकता है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

कोरोना वैरिएंट XBB.1.16 की वजह से देश में बढ़ा कोरोना का खतरा

भारत में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।इसके मामले के अगले 10 से 12 दिनों तक थोड़ी और तेजी से बढ़ने की संभावना है ।इसके बाद इसमें धीरे धोरे कमी आना प्रारंभ ही जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भले ही इस समय कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इसमें राहत की बात है कि इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है,और इसके कम ही बने रहने की संभावना है। कोविड मामलों में वर्तमान वृद्धि कोरोना वायरस के नए XBB.1.16 वैरिएंट की वजह से हो रही है ,जो कि ओमीक्रोन का ही एक उत्परिवर्धित रूप है।।ओमीक्रोन और इसके उत्परिवर्धित रूप अभी भी प्रभावी बने हुए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट XBB. 1. 16 की मौजूदगी, इस साल फरवरी में 21.6 से बढ़कर मार्च में 35.8% ही गई है।

देश में 223 दिन बाद कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 7,830 दैनिक मामले आए सामने

भारत में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7830 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,76,002 हो गई।ये पिछले 223 दिनों में भारत में दर्ज किए गए सर्वाधिक मामला है। इससे पहले देश में पिछले साल 1 सितंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 7,946 दैनिक मामले सामने आए थे। वही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 10 लोगों की हुई मौत

दिल्ली ,पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here