बीएस येदियुरप्पा ने किया दावा, जगदीश शेट्टार को कर्नाटक में चुनाव लड़ने के लिए अवश्य मिलेगा टिकट

0
133

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी। इसमें कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया,जिसमें वकील डॉक्टर और आईएएस अधिकारियों को भी बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार का नाम इस सूची से गायब है।आलाकमान ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन वे चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। वहीं इस बीच बीएस येदियुरप्पा ने शेट्टार को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

99% मिलेगा जगदीश शेट्टार को टिकट

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से जब जगदीश शेट्टार को टिकट दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 99% जगदीश शेट्टार को चुनाव में टिकट दिया जाएगा।

बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर भी येदियुरप्पा ने कर दी घोषणा

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर भी बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि आज रात तक उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।

बीजेपी ने पहली सूची में 189 उम्मीदवारों के नामों की की घोषणा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबे मंथन के बाद मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।मुख्यमंत्री व बसवराज बोम्मई अपने पारंपरिक शिगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उनकी सरकार में मंत्री आर अशोक कनकपुरा सीट पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और एक अन्य मंत्री वी सोमन्ना वरुणा विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती देंगे।

बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में 52 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि चुनावी मैदान में इस बार 52 नए चेहरों को उतारा गया है। उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में से 32 अन्य पिछड़ा वर्ग है जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल 8 महिलाओं को जगह मिली है। सूची में 5 वकील, 9 चिकित्सक, तीन अकादमी क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय पुलिस सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के नाम शामिल हैं।सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता को भी जगह दी गई है।

कर्नाटक चुनाव लड़ने पर अरे जगदीश शेट्टार, आलाकमान के फैसले को दी चुनौती

बीजेपी के ओर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। हालांकि बीजेपी ने पहली सूची में हुबली धारवाड़ ( मध्य) सीट जहां से शेट्टार चुनाव लड़ते हैं,उस पर किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने शेट्टार से बात की है और उन्हें भरोसा है कि उन्हें मना लिया जाएगा ।

बीएस येदियुरप्पा के पुत्र विजेंद्र शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे

बीएफ बीएस येदियुरप्पा के पुत्र बी वाई विजयेंद्र अपने पिता की पारंपरिक सीट शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे।ऐसी चर्चा थी कि पार्टी उन्हें वरुणा से भी उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि वरुणा से पार्टी ने सिद्धरमैया के खिलाफ वी सोमन्ना को उतारने का फैसला किया है। सोमन्ना चामराजनगर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। वे पहले वहीं से चुनाव जीतते रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को कनकपुरा से चुनौती देने के लिए मैदान में उतारे गए मंत्री आर अशोक अपने पारंपरिक क्षेत्र पद्मभनगर से भी चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी महासचिव सिटी रवि चिकमंगलूर से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक चुनाव के लिए 13 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया होगी प्रारंभ

चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here