मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शाानदार रहने वाला है,आज आपके स्वभाव की तारीफ होगी। आज धन कमाने का योग बन रहा है। जोखिम उठाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। महिला सहकर्मी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेंगी। आज आप खाली समय में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरी या बिजनेस में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। यात्रा के संयोग बन सकते हैं। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है। कारोबारियों के व्यापार और मान सम्मान में वृद्धि होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आज आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आपको सलाह है कि व्यर्थ के खर्चों से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहन का इस्तेमाल संभलकर करें। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक अगर आज अपने विचार सकारात्मक रखेंगे तो तेजी से काम कर पाएंगे। आप अपने दृष्टिकोण को विस्तृत करेंगे और दुनिया के बारे में अधिक जानेंगे। आप अधिक आत्मविश्वासी और मिलनसार भी बनेंगे। यदि आपको धन की आवश्यकता है, तो इसे देने वाले व्यक्ति से लिखित रूप में प्राप्त करना सुनिश्चित करें। और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह नौकरी में तरक्की के अवसर पाकर काफी खुश नजर आएंगे। परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे, जहां आपके मन को शांति मिलेगी। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे। खुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखाएगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है,घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है आप पढ़ाई करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर कड़ी से कड़ी मेहनत करें आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आयी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं वो अपने बजट के अनुसार ही पैसा खर्च करें और एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें लें।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 1
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिसियल मामलों में बाहरी लोगों की सलाह पर अमल न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बहार रहेगी। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवारवालों के साथ बैठकर साझा करेंगे। नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि के जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
लकी रंग – मंजेटा
लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इतना ही नहीं आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज शाम के समय आप मौज मस्ती में बीताएंगे जिससे आपको अच्छा खासा धन लाभ भी होगा।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 7
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज निवेश के नए अवसरों पर तत्काल फैसला लेना शुभ हो सकता है। कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को खुशियों से भर देगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी। लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से फ़ायदेमंद साबित होगी।
लकी रंग-काला
लकी नंबर-9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। आज धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 7
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थितियों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा इससे आप रिलैक्स फील करेंगे। आपके घर कोई मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में बदलाव करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी जिससे बच्चों में विचार आयेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। लेन-देन में सावधानी रखें, किसी को पैसा न दें। बिजनेस से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें, किसी खास चीज के चोरी होने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 9

