Homeदेशसूरत की अदालत में आज अपील दायर करेंगे राहुल गाँधी 

सूरत की अदालत में आज अपील दायर करेंगे राहुल गाँधी 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

सूरत की एक अदालत में आज से 11 दिन पहले एक मानहानि के ममले में राहुल गाँधी को दो साल की सजा दी गई थी हुए फ़ी कानून के मुताबिक़ उनकी सांसदी ख़त्म कर दी गई। राहुल  गाँधी केरल के वायनाड से संसद थे। आज राहुल गाँधी अपनी लीगल टीम के साथ उसी सूरत के सेशन कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। जानकारी के मुताबिक अपील के समय खुद राहुल गांधी जिला अदालत में मौजूद रहेंगे।            
  कहा जा रहा था कि वे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सदस्यता समाप्त करने के मसले को ज्यादा समय तक राजनीतिक रूप से चर्चा में रखने के लिए कांग्रेस निचली अदालत से ही शुरू कर रही है। बहरहाल, सीजेएम की अदालत ने उनको सजा सुनाने के साथ ही जमानत दे दी थी और ऊपर की अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। सजा सुनाए जाते समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे। नई दिल्ली में कांग्रेस के जानकार सूत्रों ने कहा है कि राहुल सोमवार को दोपहर बाद सूरत पहुंचेंगे और सीधे जिला व सत्र न्यायालय में पेश होंगे।
        गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के कोलार की एक सभा में नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए सवालिया लहजे में कहा था कि सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इस बयान को लेकर गुजरात भाजपा के विधायक पुरनेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीजेएम एचएच वर्मा ने राहुल गांधी को दोषी करार देकर दो साल की सजा सुनाई थी और 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
           बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की कानूनी टीम जिला व सत्र अदालत में याचिका दायर कर दोषसिद्धी और सजा को रद्द करने की अपील करेगी। सूरत में राहुल के वकील किरीट पानवाला ने मीडिया को बताया कि दोपहर बाद तीन बजे के करीब राहुल सूरत पहुंचेंगे और सीधे जिला व सत्र न्यायालय में पेश होंगे। सोमवार को दोपहर से ही प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता सूरत में रहेंगे और राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। सजा सुनाए जाने के दिन कांग्रेस पार्टी तत्काल बड़ा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। बताया जा रहा है कि उसकी भी भरपाई सोमवार को की जाएगी।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...