मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों को आज बाहर का और खुला खाना खाते वक्त खास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक्त नहीं निकाल सकेंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक-5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृषभ राशि के जातकों के परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भागदौड़ करने से पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण दबाव बना रहेगा बना रहेगा, लेकिन आप आज किसी बात को दिल से लेकर सोच सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमे धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक आज किसी बात से भयभीत रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की आशंका है। आपका अभिमान किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। मन असंतुष्ट रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही राहत मिलती दिख रही है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन उसमें अपना कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते है जहां आपकी किसी से दोस्ती भी हो सकती है। आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वाणी की सौम्यता दूसरे लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको विशेष सम्मान मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज बहुत अच्छा दिन है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में किसी बात को लेकर कड़वाहट पैदा हो सकती है। यदि आज कोई लडाई झगडे की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें क्रोध पर काबू बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 3
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस राशि के छात्र अपनी पढाई में व्यस्त रहेंगे, आपकी मेहनत के अनुसार जल्द ही आपको फल मिलेगा। आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहेगा। कोई जानकार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिए आपसे मदद मांग सकता है।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज अगर कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसे खरीदने और बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें और कुछ भी साइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आप चिंतित रहेंगे और भागदौड़ व खर्च भी अधिक रहेगा। अगर आज आपको किसी के साथ पैसों का लेनदेन करना है तो संभलकर करें।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 8
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपकी योजना में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने से खुशी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, अपने आप को रिलैक्स फील करेंगे ।आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपका जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद के लिए भी तैयार रहेगा।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 1

