Homeदेशसोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Published on

न्यूज डेस्क
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोनिया गांधी के सीने में इन्फेक्शन की शिकायत है।उन्हे बुखार भी है। हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के भर्ती होने को लेकर एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इस बुलेटिन के अनुसार चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है।

बता दें कि पिछले दो महीनों में सोनिया गांधी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी अस्पताल में ऐसे समय पर भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बयान दिया जो विवादों में आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और हम रक्षा में लगे हुए हैं ।

बता दें कि इसके पहले 5 जनवरी को सोनिया गांधी की सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अजय स्वरूप की निगरानी में उनकी उनका इलाज चला था।

पिछली बार जब सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी, उस दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी। इससे पहले पिछले साल जून में भी सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थीं।

Latest articles

टूटा एजबेस्टन का घमंड, भारत ने पहली बार इंग्लैंड को हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

एजबेस्टन टेस्ट में टीम प्रबंधन ने जिस उम्मीद के साथ आकाश दीप को प्लेइंग...

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भगवा-ए-हिंद’ वाले बयान पर भड़के उदित राज, ‘सुधार जाओ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस नेता उदित राज भड़क...

सीमांचल में ओवैसी का नया पैंतरा, सेकुलर नैरेटिव को चुनौती देने की रणनीति में जुटा NDA

एनडीए सीमांचल में सेकुलर नैरेटिव को चुनौती देने की रणनीति में जुटा हुआ है।...

20 साल बाद ठाकरे परिवार एक साथ,फडणवीस ने वो किया जो बालासाहेब नहीं कर पाए

महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे...

More like this