7 अक्टूबर 2001। यह वही तारीख है, जब नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। सीएम बनने से पहले तक उनके पास सत्ता चलाने का कोई अनुभव नहीं था। हां, संगठन चलाने का लंबा एक्सपीरियंस जरूर था। 1985 में नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बीजेपी में आए। तब उन्हें संगठन मंत्री बनाया गया। 15 सालों में मोदी गुजरात ईकाई से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक पहुंचे। 7 अक्टूबर 2001 को सीधे गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
साल 2001 से साल 2014 तक नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम रहे। 26 मई 2014 को मोदी सीधे देश के प्रधानमंत्री बने। ये वो 25 साल हैं, जब नरेंद्र मोदी एक भी चुनाव नहीं हारे। नरेंद्र मोदी की लीडरशिप के ये 25 साल पूरे होने को बीजेपी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ नाम दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने इसमें ऐतिहासिक भाषण दिया।
दिल्ली में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अपने 25 साल के इतिहास को तो याद किया ही। उन्होंने अपने भविष्य के विजन को भी सामने रखा। प्रधानमंत्री ने जनता के सामने कुछ लक्ष्य गिनाए।
टॉप थ्री इकोनॉमी
आत्मनिर्भर भारत
ग्लोबल निर्माण हब
ओलंपिक का आयोजन
अंतरिक्ष में कदम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि साथियों, ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास यह अद्भुत है। देवियों और सज्जनों इस राष्ट्र के लोगों की धमनियों में ऐसा आत्मविश्वास लहू बनकर दौड़ता है जिसे कोई रोक नहीं सकता है।
श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 2 के एक श्लोक (47) ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ को लेकर पीएम पीएम मोदी ने कहा कि गीता ने मुझे सिखाया है कि मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है। इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। हर कर्म पूरी क्षमता से करता हूं। इसमें फल की चिंता नहीं है।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कोविड महामारी से लेकर चंद्रयान तक का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान ने असफलता से उठना सिखाया। कोविड ने राष्ट्र की सामूहिक चेतना का अनुभव दिया। उन्होंने कहा कि साल 2019 में 22 जुलाई को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग हुई। 6 सितंबर 2019 को विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला था, लेकिन अंतिम 15 मिनट में वह क्रैश हो गया था।
पीएम मोदी ने एक बार फिर प्लेन हाइजैक को रोकने और इजरायली यात्रियों की जान बचाने वाले हीरो पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन वो भी आएगा, जब दुनिया मेड इन भारत प्लेन की चर्चा करेगी।
वडनगर में स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था। हमारे मास्टर जी तरह-तरह से पाठ पढ़ाते थे। क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में हमेशा मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक छात्र ही मानता हूं।

