Ind vs Aus 2nd Test: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

0
185

न्यूज डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर दी है। दूसरा टेस्ट मैच जीतते ही टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बन गई है। चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 114 रनों पर ढ़ेर हो गयी। भारत ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर दिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 31 रन बनाए, लेकिन उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। केएल राहुल एक बार फिर कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने मैच में 1 रन बनाया। विराट कोहली ने 20 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने 12 रनों की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा 31 रन और केएस भरत 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इससे पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 42 रन पर 7 विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरी पारी में महज 52 रन और जोड़कर अपने बचे हुए 9 विकेट गंवा दिये। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का यह हश्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के साथ खराब शॉट चयन के कारण भी हुआ। मैच में 10 विकेट लेने वाले जडेजा को दूसरी पारी में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन (59 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला इन दोनों स्पिनरों के सामने ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब लय में चल रहे लोकेश राहुल (एक रन) दुर्भाग्यशाली रहे। नाथन लियोन की गेंद पर उनकी फ्लिक शॉट लेग के क्षेत्ररक्षक के पैड से टकराकर विकेटकीपर के दस्ताने में चली गयी। उनके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को यह दिखाया कि स्पिन के खिलाफ कैसे बल्लेबाजी की जाती है। टीम ने 26.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलायी। वह 31 रन पर नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here