भारत दौरे पर आएंगे म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग, बोधगया से मुंबई तक होगा हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम

0
8

Myanmar President India Visit: भारत और म्यांमार के बीच रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर होने वाला यह दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है।

राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग अपने साथ कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े कारोबारी प्रतिनिधियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लेकर भारत आएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा होगा।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति के बीच 1 जून 2026 को द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता भारत और म्यांमार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे, जहां व्यापार और निवेश को लेकर बड़े समझौते होने की संभावना जताई जा रही है।

इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई को बिहार के विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल बोधगया भी जाएंगे। बोधगया यात्रा को भारत-म्यांमार के सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद 2 जून को वे मुंबई पहुंचेंगे, जहां उद्योग जगत और व्यापारिक संगठनों के साथ अहम बैठकें और साइट विजिट करेंगे।

भारत सरकार ने कहा है कि म्यांमार भारत की ‘Neighbourhood First’, ‘Act East’ और ‘MAHASAGAR’ नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का यह दौरा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और गहरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।

राजनयिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे के दौरान व्यापार, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here