Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस खास मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात हुई और इस दौरान उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति भवन में हुई यह मुलाकात बिहार की राजनीति और प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार तक सीमित नहीं, बल्कि केंद्र और बिहार के बीच बेहतर समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है।
सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और समर्थक इसे बिहार के लिए सकारात्मक संकेत बता रहे हैं।

बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और विकास योजनाओं के बीच इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब इस चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है कि आने वाले दिनों में बिहार को केंद्र से कई बड़े प्रोजेक्ट्स और योजनाओं की सौगात मिल सकती है।

