Bihar News: बिहार के दो लालों ने किया कमाल! पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर रचा इतिहास

0
5

Bihar News: बिहार की प्रतिभाएं अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। जमुई के शैलेश कुमार और नालंदा के हिमांशु यादव ने पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस शानदार उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि जापान में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब बिहार की प्रतिभा विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलेश कुमार और हिमांशु यादव की सफलता राज्य के युवाओं के लिए नई प्रेरणा और ऊर्जा का काम करेगी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बिहार के इन युवा खिलाड़ियों की सफलता के बाद खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों खिलाड़ियों को जमकर बधाई दे रहे हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि बिहार में पैरा स्पोर्ट्स के विकास को नई दिशा दे सकती है।

अब पूरे बिहार की नजरें जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स पर टिकी हैं, जहां ये खिलाड़ी देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here