Bihar News: बिहार PHED में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS राजेश कुमार ने प्रधान सचिव का संभाला कार्यभार

0
6

Bihar News: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को विभाग के प्रधान सचिव के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभाग के अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद और विशेष सचिव श्री संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही विभाग के विभिन्न अधिकारियों और पदाधिकारियों ने भी नए प्रधान सचिव का अभिनंदन किया।

विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी

कार्यभार संभालने के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में विभाग के संचालन, पेयजल योजनाओं, जलापूर्ति परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।

PHED की योजनाओं को मिल सकती है नई रफ्तार

राजेश कुमार के नेतृत्व में विभाग की प्रमुख योजनाओं और जलापूर्ति से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार सरकार लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर सचिव अरविंद कुमार समेत विभाग के मुख्य अभियंता और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पेयजल, जलापूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में नए प्रधान सचिव की नियुक्ति को विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here