Patna News: पटना में गूंजेगा ‘चम्पारण सत्याग्रह’ का इतिहास! बापू टावर में गांधी के ऐतिहासिक बयान पर खास व्याख्यान

0
16

Patna News: पटना स्थित बापू टावर में 18 अप्रैल को एक खास व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। “चम्पारण और गांधी” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पुष्यमित्र मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शोधकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

1917 के ऐतिहासिक बयान की याद में आयोजन

यह कार्यक्रम चम्पारण सत्याग्रह के उस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जब 18 अप्रैल 1917 को महात्मा गांधी ने चम्पारण कोर्ट में अपना ऐतिहासिक बयान दिया था।

गांधी जी के इस बयान ने आत्म-सम्मान, राष्ट्रवाद और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का ऐसा संदेश दिया कि अंग्रेजी हुकूमत को भी झुकना पड़ा और उन्हें बिना किसी सजा के छोड़ना पड़ा। इसे सत्याग्रह की पहली बड़ी जीत माना जाता है।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कुमार रवि

इस कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

युवाओं को गांधीवादी विचारधारा से जोड़ने की पहल

बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को गांधीवादी दर्शन और चम्पारण सत्याग्रह के मूल्यों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से इस ऐतिहासिक तिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा शुरू की गई है, ताकि युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया जा सके।

आज के समय में भी प्रासंगिक है गांधी का संदेश

कार्यक्रम में गांधी जी के सत्याग्रह, आश्रम व्यवस्था और सामाजिक सुधारों की आज के दौर में प्रासंगिकता पर भी चर्चा होगी। यह आयोजन न केवल इतिहास को समझने का मौका देगा, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास भी कराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here