Homeदेशहरियाणा चुनाव में बीजेपी को झटका ,मशहूर गायक कन्हैया मित्तल बीजेपी छोड़कर...

हरियाणा चुनाव में बीजेपी को झटका ,मशहूर गायक कन्हैया मित्तल बीजेपी छोड़कर जायेंगे कांग्रेस के साथ 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा चुनाव में टिकट को लेकर बीजेपी को लगातार झटका लगता जा रहा है। कई नेता बीजेपी को छोड़ चुके हैं और कई नेता छोड़ने को तैयार हैं। अब ‘जो राम लो लाये हैं,हम उन्हें लाएंगे ‘ गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल का भी बीजेपी से मोह भांग हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ मित्तल कांग्रेस में जाने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि कन्हैया मित्तल टिकट न मिलने से नाराज हैं।

 कन्हैया मित्तल ने कहा कि बीजेपी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है लेकिन उनका मन कांग्रेस की ओर झुक रहा है। उन्होंने कहा, “मैंने पहले कभी किसी पार्टी के लिए काम नहीं किया, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे कांग्रेस से जुड़ना चाहिए। ” 

उन्होंने यह भी कहा कि विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें लगा कि वे भी उनके समर्थन में कांग्रेस का साथ दे सकते हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल हुईं, तो वे कांग्रेस में शामिल होंगे। 

जब उनसे पूछा गया कि उनका गाना ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ बीजेपी के प्रचार में इस्तेमाल हुआ, और उन्होंने पहले कहा था कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को रोका, तो अब कांग्रेस में जाने का फैसला कैसे लिया? इस पर मित्तल ने कहा, “मैंने कभी यह नहीं कहा कि सिर्फ बीजेपी ने राम मंदिर का निर्माण कराया। 

उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते, तो मैं उनके लिए भी गीत गाता। अब मुझे लगता है कि कांग्रेस के साथ जुड़ना सही है।  राम को मानने वाले और सनातनी लोग कांग्रेस में भी हैं, और हम सब मिलकर काम कर सकते हैं।”

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this