आने वाले बच्चों के लिए आशीर्वाद मांगने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिकाऔर रणवीर

0
142

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अगले कुछ हफ्तों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। माता-पिता बनने से पहले कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।यहां उन्होंने पैपराजी को पोज दिया।तब जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। ग्रीन बनारसी साड़ी में होने वाली मां दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। कपल के साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। दीपिका के ग्लो को देखकर फैंस काफी खुश थे।उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ”वाह दीपिका आप जल्द ही एक बच्चे की मां बन जाएंगी। प्लीज फोटो जरूर शेयर करना.। कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीरों में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।गौरतलब है कि कपल ने साल 2018 में एक दूसरे संग सात फेर लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here