Homeदेशकांग्रेस और आप के बीच हरियाणा में होने वाले चुनावी गठबंधन पर...

कांग्रेस और आप के बीच हरियाणा में होने वाले चुनावी गठबंधन पर शंसय के बादल

Published on

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में हैं।कुछ नये समीकरण बन रहे है,तो कुछ बने समीकरण बिगड़ भी रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप ) और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है।गठबंधन टूट के कगार पर आ गया है।सीटों को लेकर दोनों दलों में मतभेद है।सूत्रों के अनुसार दोनों दलों का गठबंधन टूट के कगार पर पहुंच गया है। खबर है कि आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट को लेकर बात फिलहाल नहीं बन पाई है। इस कारण दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ने पर फैसला कर सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 71 और आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं। आप अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। हालांकि इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि बातचीत जारी है। ऐसे में एक उम्मीद है कि बात बन सकती है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है। सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों में मतभेद हो रहा है। आप सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी को कांग्रेस का फॉर्मूला नहीं भा रहा है।ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने के फैसले पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है, वहीं, खबर है कि कांग्रेस आप को पांच से सात सीटें देने पर ही राजी है। इस कारण दोनों दलों में तालमेल नहीं हो पा रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी।यहां 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है।वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी। हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...