Homeदेशभारत -बंगलादेश सीमा पर बढ़ा तनाव ,लग रहे भारत विरोधी नारे 

भारत -बंगलादेश सीमा पर बढ़ा तनाव ,लग रहे भारत विरोधी नारे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अचानक भारत -बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। बांग्लादेश की तरफ से भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करमगंज के दौरे पर गए थे तब भारत विरोधी नारों की गूंज उठ रही थी। 

खबर के मुताबिक, इन लोगों ने नारे लगाते हुए कहा, “जिनके घर बांग्लादेश में हैं, उन्हें तुरंत भारत छोड़ देना चाहिए। भारतीय सामानों का बहिष्कार करें। ” यह घटना बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हुई।

खासकर प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर अत्याचार की तमाम घटनाएं सामने आई हैं, जो भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ते तनाव को दर्शाती हैं। 

इससे पहले 20 अगस्त को पुलिस ने अली हुसैन को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश कराने में शामिल एक दलाल है।

हुसैन को दक्षिण सलमारा जिले के हाजीरहाट गांव में पैसे के बदले नदी के किनारे से लोगों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर घुसपैठियों को शरण देने और भारत में घुसपैठ करने में मदद करने का भी आरोप है। 

बता दें कि अली हुसैन की गिरफ्तारी से पहले 19 अगस्त को धुबरी में एक बांग्लादेशी महिला की हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

महिला ने दावा किया था कि वह और उसका एक बड़ा ग्रुप अली हुसैन सहित कई और दलालों की सहायता से भारत में घुसे थे और उन्होंने अपनी सेवाओं के लिए उन्हें 2,500 बांग्लादेशी टका का भुगतान किया था। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this