Homeदेशयूपी हुआ फिर से शर्मसार ,डॉक्टर ने बंधक बनाकर नर्स से किया...

यूपी हुआ फिर से शर्मसार ,डॉक्टर ने बंधक बनाकर नर्स से किया बलात्कार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शर्मसार  कर देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में क्लीनिक में बंधक बनाकर डॉक्टर ने नर्स से रेप किया। पीड़ित नर्स की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले सीएचसी ठाकुरद्वारा में पीड़िता को भर्ती कराया गया, जहां से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी की हालात ठीक नहीं है। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बीपी हाई है, सीने में दर्द और घुटन हो रही है।

सीएमओ ने बताया कि पीड़िता को घबराहट के साथ ही पेट में दर्द है। पीड़िता को डॉक्टर के साथ ही काउंसलर को दिखाया गया। पीड़िता को एंग्जाइटी की भी समस्या है। फिलहाल पीड़िता डॉक्टर्स की निगरानी में है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता 10 महीने से अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। 17 अगस्त को वह नाइट ड्यूटी पर थी। वह जब अस्पताल गई तो अस्पताल की नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने उसे दूसरी मंजिल पर डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में भेज दिया। इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया।

डॉक्टर शाहनवाज ने नर्स के साथ रेप किया और धमकी दी। बड़ी मुश्किल से पीड़िता वहां से नीचे उतरी और सुबह घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर, वार्ड बॉय और एक अन्य नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this