Homeदेशबीजेपी नेता विजयवर्गीय ने क्यों कहा कि देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता...

बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने क्यों कहा कि देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
बीजेपी के बड़े नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश के भीतर गृहयुद्ध छोड़ने की आशंका जताई है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। 

कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में बताया कि सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मुझसे कहा कि जिस तेजी से भारत की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे 30 साल बाद देश में गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाएंगी कि लोग जी नहीं सकेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने सामाजिक समरसता की जरूरत भी जताई।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ ताकतें हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटना चाहती हैं। सत्ता में आने के लिए अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चल रहीं हैं। उन्होंने हिंदुओं की मजबूती पर जोर दिया।

कैलाश विजयवर्गीय ने भारत की बदलती डेमोग्राफी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें इस तथ्य पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने “हिंदू” शब्द को मजबूत बनाने के लिए काम करने की आवश्यता जताई। उन्होंने देश में मनाए जाते पर्व-त्यौहारों के प्रति धारणा बदलने को कहा। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this