Homeदेशपीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद के दूसरे और अंतिम दिन...

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद के दूसरे और अंतिम दिन की बैठक शुरू

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक आज भी हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी खुद कर रहे हैं। यह बैठक कल भी हुई थी। आज की बैठक अंतिम बैठक है। इस बैठक में पीएम मोदी कई बातों का उल्लेख कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि आज की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विस्तार से संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार को हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने संक्षिप्त भाषण ही दिया था।

शनिवार की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन और जनकल्याण को अपनी पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। हमारी पार्टी सुशासन को आगे बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।”

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बैठक में ‘नौकरी के लिए भर्ती अभियान’ पर अपना प्रजेंटेशन दिया था। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की दो योजनाओं और लक्ष्यों ‘ग्राम सचिवालय का डिजिटलाइजेशन’ और उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी’ वाला राज्य बनाने को लेकर अपना प्रजेंटेशन दिया था।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी मुख्यालय में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लाइव सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this