Homeदेशझारखंड में जदयू 11 सीटों पर लड़ सकती है विधान सभा चुनाव...

झारखंड में जदयू 11 सीटों पर लड़ सकती है विधान सभा चुनाव !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
झारखंड में जदयू एनडीए फोल्डर के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में जेडीयू की झारखंड इकाई के 50 प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद झारखंड जदयू के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने मीडिया से कहा कि हमने फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को उन 11 सीटों और संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है, जहां हमारी पार्टी के लिए बेहतर संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि हम कुछ और सीटों पर अपनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में कुछ अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर विचार हो सकता है। जेडीयू एनडीए फोल्डर की पार्टी है और हम इसी गठबंधन के साथ चुनाव लडेंगे। किन सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य प्रभारी मिलकर तय करेंगे। सीटों के बंटवारे पर भारतीय जनता पार्टी से बात चल रही है। हमें जो सीटें मिलेंगी, उसके अलावा बाकी सीटों पर हम गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार के साथ हुई बैठक में पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कुर्मी जाति संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि झारखंड में कुर्मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने की मांग लंबे अरसे से चल रही है और आपसे इस दिशा में पहल करने की अपेक्षा है। नीतीश कुमार ने आश्वस्त किया कि पार्टी के सांसद यह मामला संसद में उठाएंगे।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this