Homeदेशबंगाल रेल दुर्घटना : अब तक 15 लोगों की मौत, 60 लोग...

बंगाल रेल दुर्घटना : अब तक 15 लोगों की मौत, 60 लोग गंभीर रूप से घायल !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 तक पहुँच गई है। इस भीषण रेल दुर्घटना में  60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद ही चिंताजनक है। इस दुर्घटना में रेलवे विभाग के भी तीन कर्मचारी भी मारे गए हैं।    

रेलमंत्री ने सभी मृतकों के लिए 10—10 लाख रुपए की सहायता राशि का एलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे।

गौरतलब है कि करीब साढ़े आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार ददी। इसमें 4 डिब्बे (1 गार्ड, 2 पार्सल और एक पैसेंजर बोगी) पटरी से उतर गए। इसके चपेट में आने के कारण मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने दुर्घटना में घायल लोगों को सिलिगुड़ी में भर्ती कराया है।

 प्रारंभिक रूप से इस दुर्घटना का कारण सामने आ गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। ऐसे में प्रारंभिक रूप से मालगाड़ी की गलती है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में घटनास्थल का दौरा करेंगी और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेंगी। इससे पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Latest articles

अनिल चौहान के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने रक्षा तैयारियों पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान के बयानों...

इन लुभावने और आसान तरीकों से स्कैमर्स आपको लगा रहा है चूना

लोगों को अक्सर लगता है की स्मार्टफोन हैकिंग अक्सर हाई-टेक तकनीक से किया जाता...

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि आगामी इंग्लैंड दौरा नये टेस्ट...

बिहार में जमीन सर्वे से जुड़ी राहत भरी खबर, नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर

पिछले 20 अगस्त 2024 से पूरे बिहार में भूमि सर्वे का काम चल रहा...

More like this