Homeदेशकल्पना सोरेन की झारखंड की राजनीति में धमाकेदार एंट्री,गांडेय से निर्वाचित हुईं...

कल्पना सोरेन की झारखंड की राजनीति में धमाकेदार एंट्री,गांडेय से निर्वाचित हुईं विधायक

Published on

वैसे तो हेमंत सोरेन के जेल जाने के साथ ही कल्पना सोरेन ने अप्रत्यक्ष तौर पर न सिर्फ पार्टी बल्कि सरकार की भी कमान संभाल ली थी।पार्टी का कोई भी निर्णय या कार्यक्रम बगैर कल्पना सोरेन की सहमति के नही होता था।पार्टी ही नहीं सरकार की बागडोर भी अप्रत्यक्ष रूप से कल्पना सोरेन के ही हाथ में थी। मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन कल्पना सोरेन से सलाह लिया करते थे। वे जहां भी जाते कल्पना सोरेन स्वयं भी वहां जाती थी। कुछ जगह से तो ऐसी भी तस्वीर सामने आई कि मंच के बीच में जहां मुख्यमंत्री को बैठना था उस जगह पर कल्पना सोरेन बैठी हुई थी।लेकिन अब गांडेय विधानसभा चुनाव जीतकर कल्पना सोरेन ने झारखंड की राजनीति में औपचारिक रूप से धमाकेदार एंट्री मारी है ।

गांडेय विधान सभा उपचुनाव में जीती कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले ही गांडेय विधानसभा के विधायक सरफराज अहमद से इस सीट को खाली करवा लिया था। बाद में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा के उपचुनाव में कल्पना सोरेन इसी गांडेय विधान सभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार थी। यहां हुए उपचुनाव में इन्हें 1,09,827 वोट मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंदी दिलीप वर्मा को 82,678 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कल्पना सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप वर्मा को 27,149 मतों से पराजित कर दिया। इन दो उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों की गांडेय विधानसभा में जमानत जप्त हो गई ।

गांडेय विधानसभा मैं आदिवासी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,16,214 है इसमें से 2,17,526 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 72,000 और आदिवासी मतदाताओं की संख्या लगभग 53,000 बताई जाती है बताया जाता है की इस सीट पर चुनाव के दौरान आदिवासी और मुस्लिम दोनों मतदाताओं का ध्रुवीकरण कल्पना सोरेन के पक्ष में हुआ था, जिससे वह आसानी से यहां चुनाव जीतने में सफल रही।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...