कोयंबटूर में बोले पीएम मोदी, एनडीए सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

0
86

दक्षिण भारत विजय अभियान पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु में एक सभा की।तमिलनाडु की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर भारत की तरह रामलला या अन्य धार्मिक बातों की तुलना में अर्थव्यवस्था और डीएमके तथा कांग्रेस विरोध पर अपने आपको केंद्रित रखा। डीएमके और कांग्रेस की गलत नीतियों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जब कांग्रेस सरकार थी,तब राज्यों के साथ भेदभाव हुआ करता था।लेकिन एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास वाले विजन पर काम कर रही है। हम कहते हैं विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु। इसलिए हमने पिछले 10 सालों में तमिलनाडु के विकास के लिए लाखों-करोड़ों रुपये लगाए हैं।

कांग्रेस – डीएमके की सोच अपने परिवार तक सीमित,आदिवासियों का की भी चिंता नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर हमला करते हुए कहा कि इन फैमिली पार्टियों को लगता है कि इनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब आदिवासी बड़े पद पर बैठ ही नहीं सकता है।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया और उस समय भी इण्डिया अलायंस वालों ने उनका घोर विरोध किया था।कांग्रेस – डीएमके के इंडिया गठबंधन ने दशकों तक एससी – एसटी और ओबीसी ¹समाज के करोड़ों लोगों को मकान, पानी, बिजली के लिए तरसाया. क्योंकि इनकी सोच थी कि सबको मकान और बिजली नहीं मिल सकता है। लेकिन बीजेपी सरकार ने करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया, हर गांव तक बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया और इसमें अधिकांश एससी- एसटी और ओबीसी समाज के लोग हैं।

डीएमके और कांग्रेस का एक ही एजेंडा, झूठ बोलकर सरकार में बने रहो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि डीएमके और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, किसी भी तरह झूठ बोलकर सरकार में बने रहो।कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटी।ये एनडीए सरकार है जिसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here