Homeदेशहरियाणा में आज सैनी सरकार की होगी अग्नि परीक्षा ,सरकार के समर्थन...

हरियाणा में आज सैनी सरकार की होगी अग्नि परीक्षा ,सरकार के समर्थन में 48 विधायकों का दावा 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 हरियाणा में आज बीजेपी की नयी सैनी सरकार की अग्नि परीक्षा होनी है। मंगलवार को पूर्व सीएम खट्टर के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को सूबे का नया सीएम बनाया है। बीजेपी का दावा है कि सरकार के समर्थन में 48 विधायकों का समर्थन है। 

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास फिलहाल 41 विधायक हैं। 10 विधायकों वाली जेजेपी के अलग होने से भी सरकार पर आंच नहीं आएगी। क्योंकि, सात अन्य निर्दलीयों ने समर्थन का ऐलान किया है। भाजपा ने राज्य में गैर जाट राजनीति के सफल दांव को और बड़े पैमाने पर भुनाने की कोशिश में इस बार पिछड़े चेहरे पर दांव लगाया है। खास बात है कि सैनी भी खट्टर कैंप के नेता माने जाते हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग नायब सिंह सैनी के नेतृत्व होनी है। इस बैठक में राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी के साथ शपथ ग्रहण करने वाले पांच विधायक शामिल रहेंगे।

बता दें कि मंगलवार की शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पांच विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें कंवर पाल (जगाधरी), मूलचंद शर्मा (बल्लभगढ़), जय प्रकाश दलाल (लोहारू) और बनवारी लाल (बावल), और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला (रानिया) हैं।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this