जया बच्चन पांचवी बार पहुंचेगी राज्यसभा ,नामांकन के समय अखिलेश यादव रहे मौजूद

0
92

न्यूज़ डेस्क 
राज्य सभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी की तरफ से तीन उम्मीदवारों ने नमांकन दाखिल किया है। इन में एक जाया बच्चन हैं जो पांचवी बार सपा की तरफ से राज्य सभा में पहुँचने वाली है। इसके साथ ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन आलोक रंजन ने भी नामांकन किया है। आलोक रंजन अखिलेश सरकार में मुख्य सचिव रहे हैं। नामांकन के समय  सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।       

जया बच्चन अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। पार्टी वर्ष 2004 से ही उन्हें राज्यसभा भेजती रही है।सपा के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। वह दलित जाति से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है।

आलोक रंजन अखिलेश सरकार में यूपी के मुख्य सचिव रहे थे, वे जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं।

ज्ञात हो कि राज्यसभा सदस्य चुने जाने के लिए 37 विधायकों के वोट चाहिए। सपा के वर्तमान में 108 विधायक हैं, उसे तीन सीटों पर जीत के लिए 111 विधायकों की जरूरत है। चूंकि विपक्षी गठबंधन इंडिया में सपा भी शामिल है, ऐसे में कांग्रेस के दो वोट मिलने की संभावना है। उसे एक वोट की जरूरत और रहेगी। इस पर सभी की नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here