शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला

0
95

 

शनिवार को एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे से लेकर संयोजक और अध्यक्ष तक के पदों पर विचार होना है, तो वहीं दूसरी तरफ इससे पहले ही कुछ घटक दल के नेता आपस में ही एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है ,तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें बेईमान और अहंकारी तक बता दिया है।

मोदी अयोध्या का कीर्तन गा रहे हैं और ममता बनर्जी गंगासागर का

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी) ने कहा कि यह महिला (ममता बनर्जी) राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में नेता बनी ,लेकिन वह कितना बेईमान है, कितना अहंकारी है कि जिन लोगों ने उसे राजनीति में खड़ा किया, वह उन्हीं लोगों को अहंकार दिखाती है।अधीर रंजन ने आगे कहा कि सोनिया गांधी आपसे भीख नहीं मांगेंगी।आपका अहंकार एक दिन टूट जाएगा।आप मोदी को धोखा नहीं देना चाहती है ,इसलिए आप इंडिया गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग पर समझौता करना भी नहीं चाहती है। बीजेपी के साथ आपकी पार्टी का सांठ – गांठ हो चुका है,तभी तो मोदी अयोध्या का कीर्तन गा रही है और आप गंगा सागर का। क्या अयोध्या और गंगासागर पहले नहीं थे।

ममता बनर्जी को लेकर अधीर रंजन चौधरी पहले भी कह चुके हैं कई बात

यह पहली बार नहीं है जब अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला किया हो।कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि पता नहीं किसने ममता बनर्जी से भीख मांगी है। हमने तो कोई भीख नहीं मांगी ।ममता बनर्जी खुद ही कह रही है कि वह गठबंधन चाहती है ।हमें ममता की दया की कोई जरूरत नहीं है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि दरअसल ममता बनर्जी गठबंधन ही नहीं चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि ममता तो मोदी की सेवा में लगी हुई है।इसलिए वे इंडिया गठबंधन में सीटों पर समझौता नहीं होने देना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here