Homeदेशकेदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने की चाय की सेवा, क्या चुनावी...

केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने की चाय की सेवा, क्या चुनावी मौसम में कांग्रेस हिंदू वोटरों को दे रही है कुछ खास संकेत

Published on

विकास कुमार
चुनावी मौसम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ का दर्शन किया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी का अचानक केदारनाथ पहुंचना थोड़ा हैरान करने वाला है। हालांकि, कांग्रेस इसे धार्मिक यात्रा ही बता रही है,राहुल गांधी ने यहां बाबा केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी 8 साल बाद दूसरी बार केदारनाथ में दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले 2015 में जब राहुल गांधी केदारनाथ आए थे तब वो पैदल रास्ते से केदारनाथ पहुंचे थे। चुनावी मौसम में राहुल गांधी की धार्मिक यात्रा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को चाय पिलाई,वहीं राहुल के विरोधियों का कहना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बीजेपी के साथ सीधी लड़ाई है। तीनों राज्यों में बीजेपी बेहद आक्रामक रूप से चुनाव प्रचार कर रही है। बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस पर लगातार हमलावर रहती है। ऐसे में कांग्रेस भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी पहले ही लगातार मंदिरों में दर्शन के लिए जाते रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत थी। प्रियंका गांधी ने जबलपुर के गौरी घाट में नर्मदा तट पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की थी। उस समय भी इसे हिंदू वोटों को आकर्षित करने की कोशिश माना गया था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने स्पेशल सेल का गठन किया था। उसमें पुजारी प्रकोष्ठ, मठ मंदिर प्रकोष्ठ और धार्मिक उत्सव प्रकोष्ठ भी शामिल था। कांग्रेस नेता कमलनाथ भी खुद को हनुमान भक्त बता चुके हैं। ऐसे में चुनाव में कांग्रेस का ध्यान निश्चित रूप से हिंदू वोटरों पर हैं।

2014 में एके एंटनी के नेतृत्व में बने पैनल ने कांग्रेस की करारी हार की वजह का विश्लेषण किया था। कमिटी ने अपने विश्लेषण में कांग्रेस को प्रो-माइनॉरिटी करार दिया गया था। शायद इसलिए राहुल गांधी कांग्रेस की नई छवि गढ़ने में लगे हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि राहुल गांधी अपने मकसद में किस हद तक सफल होंगे।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...