Homeदेशइस बार राजस्थान में 22 लाख नए युवा करेंगे मतदान ,कांग्रेस और...

इस बार राजस्थान में 22 लाख नए युवा करेंगे मतदान ,कांग्रेस और बीजेपी लुभाने में जुटी!

Published on


न्यूज़ डेस्क 

इस बार राजस्थान विधान सभा चुनाव में 22 से ज्यादा युवा पहली बार मतदान करेंगे। इन नए युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस की रणनीति तैयार है। बीजेपी किसी भी सूरत में इस बार राजस्थान की सत्ता पर काबिज होना चाहती है जबकि कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटने को बेताब है। युवाओं को लेकर कांग्रेस भी कई तरह की नीतियों को आगे बढ़ा रही है तो बीजेपी भी युवा मनाये मतदायों को अपने पाले में लाने के लिए आगे बढ़ती दिख रही है। कहा जा रहा है कि ये नए युवा जिस पार्टी के साथ झुकेंगे उस पार्टी की हालत ज्यादा बेहतर हो सकती है।        
 बता दें कि चुनाव आयोग राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयरियों में लगा हुआ है। राज्य में किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसी बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया है। राजस्थान में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता राज्य सरकार का चुनाव करेंगे।
              2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 48,91,545 की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में निर्वाचन विभाग ने आखिरकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।
                    चुनाव आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता ने कहा, ”इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं. ट्रांसजेंडर मतदाता 606 हैं, जबकि पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं।
                    2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 51,187 से बढ़कर 51,756 हो गई है। इस बार युवा मतदाता करीब 2.73 करोड़ हैं। इनकी उम्र 18 से 39 साल के बीच है। इसमें 22 लाख 6 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट करेंगे, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है., जबकि 20 से 29 साल के वोटर 1.32 करोड़ और 30 से 39 साल के वोटर 11.85 करोड़ हैं।
                      मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17, 241 मतदाता हैं। इस बार इन मतदाताओं को घर बैठे वोट देने का विकल्प मिलेगा। इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्स वर्करों की अलग मतदाता सूची भी तैयार की गई। पूरे राज्य में इनकी संख्‍या 13,232 है, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया गया।
                   राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी , बीएसपी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, आप पार्टी समेत कई पार्टियां चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन जीत कांग्रेस पार्टी को मिली थी। पिछले चुनाव में 199 विधानसभा सीटों’ पर चुनाव लड़ा गया था, जिसमें से 99 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। बीजेपी को 73 सीट मिली थी। इसी तरह से बीएसपी को 6, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी को 3 ,भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को 2 और निर्दलीयों को 13 सीटें मिली थी।

Latest articles

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...

आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं

आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना किसी के लिए भी डरावना अनुभव हो...

More like this

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...