Homeदेशअमेठी के संजय गाँधी अस्पताल के लइसेंस निलंबन पर इलाहबाद हाई कोर्ट...

अमेठी के संजय गाँधी अस्पताल के लइसेंस निलंबन पर इलाहबाद हाई कोर्ट ने लगाईं रोक !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने  रोक लगा दी। इससे अस्पताल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने कहा कि अस्पताल के खिलाफ जांच जारी रहेगी।
                     पीठ ने राज्य सरकार को अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को भी कहा। यह आदेश अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुख्य संचालन अधिकारी अवधेश शर्मा द्वारा दायर याचिका पर दिया। इसमें लाइसेंस निलंबन को चुनौती दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन के वरिष्ठ वकील जयदीप नारायण माथुर ने बताया कि एक महिला की मौत के मामले में अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में 40 साल से चल रहे अस्पताल का संचालन रुक गया, जिससे दूरदराज इलाके के लोगों को इलाज की समस्या हो रही थी।
                         हाईकोर्ट ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश के अमल पर रोक लगा दी। हालांकि मामले की जांच चलती रहेगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने का समय भी दिया है। वहीं, अमेठी के सीएमओ को भी कुछ ऐसे सुझाव पेश करने के लिए कहा, जिससे भविष्य में चिकित्‍सा में लापरवाही से महिला की मौत जैसी घटना न हो।
                        बता दें  कि अस्पताल में ऑपरेशन के बाद दिव्या शुक्ला नामक एक मरीज की मौत के अगले दिन 17 सितंबर से इस अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था और उसकी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। लाइसेंस निलंबन के विरोध में कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता अस्पताल कर्मचारियों के साथ लगातार धरना दे रहे थे। भाजपा नेता वरुण गांधी ने भी अपने पिता के नाम पर चलने वाले अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किए जाने पर नाराजगी जताई थी।
                         संजय गांधी अस्पताल का संचालन दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं।

Latest articles

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...

तेलंगाना में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

न्यूज डेस्क तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार...

More like this

संसद भवन पहुंची महुआ मोइत्रा, आज नहीं हुई उन पर कार्रवाई

बीरेंद्र कुमार झा संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हुआ। आज के दिन को...

मिजोरम में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी बनाएगी सरकार, लालदुहोमा बनेंगे  मुख्यमंत्री

बीरेंद्र कुमार झा मिजोरम विधानसभा के रुझानों में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को बहुमत मिलता नजर...

विदर्भ, अभी नहीं तो कभी नहीं..!

  भाऊ जाम्बुवंतराव धोटे, श्रीहरि अणे, ब्रजलालजी बियानी और कई विदर्भवादी नेताओं द्वारा खड़े किए...