Homeदेशउरी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी मारे...

उरी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी मारे गए !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

भारत पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना ने उरी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से  भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किये गये हैं। इन आतंकियों से पांच किलो का एक आईईडी भी बरामद हुआ है। जब ये पाकिस्तानी आतंकी सीमा में घुस रहे थे तब पाकिस्तानी सेना भी गोलीबारी  कर रही थी। लेकिन भारतीय सेना ने पाक सेना पर जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है।                
             पीर पंजाल सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर पीएमएस  ढिल्लों ने बताया कि आज सवा नौ बजे यह ऑपरेशन शुरू हुई थी और 8 घंटे तक चली। इस कार्रवाई में दो आतंकियों के शव भारतीय सीमा में बरामद किए गये हैं। जबकि एक की मौत पाकिस्तानी सीमा में हुई है। कल बारामूला पुलिस और सेना की आठवीं राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान सीमांत इलाके उरी से दो जिंदा आतंवादियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आतंकियों के पास से 02 पिस्तौल, 05 हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया गया था।
                             गौरतलब है कि इसी उरी में 18 सितंबर 2016 को हमला हुआ था। इसी दिन सुबह साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी आतंकवादियों ने उरी में स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला कर दिया था। इस हमले में हमारे 19 शूरवीर शहीद हो गए और बड़ी संख्या में जवान घायल हो गए थे। मुख्यालय में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने17 हैंड ग्रेनेड फेंके थे। आधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। जब तक जवान होश संभालते कईयों की जान जा चुकी थी। उसके बाद सेना और आतंकवादियों के बीच 6 घंटे तक मुठभेड़ चली और चारों पाकिस्तानी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

Latest articles

CM नीतीश कुमार बोले,पहले हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे’, PM मोदी का जिक्र कर क्या कहा?

समस्तीपुर के सरायरंजन में नीतीश कुमार ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा...

गुजरात की राजनीति में बड़ी हलचल,सभी 16 मत्रियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया...

क्या आप जानते हैं ChatGPT का असली मतलब? जानिए क्या है GPT का फुल फॉर्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारी ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। डेटा एनालिटिक्स...

क्या टूटने के बाद जुड़ नहीं पाती रीढ़ की हड्डी? शरीर के इस हिस्से को हल्के में लेते हैं लोग

हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है।इस डे को मनाए...

More like this