Homeदेशसोमवार से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, एनडीए और इंडिया में होगी...

सोमवार से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, एनडीए और इंडिया में होगी जोर आजमाइश !

Published on

- Advertisement -


न्यूज़ डेस्क 
पांच दिनों का संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र का क्या अजेंडा है इसका खुलासा तो सरकार कर चुकी है लेकिन इस सत्र के दौरान एनडीए और इंडिया की असली ताकत को भी दिखाने की कोशिश की जाएगी। कहा जा रहा है कि संसद का यह विशेष सत्र दोनों गठबंधन के लिए काफी अहम है।          
             बताया जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र के दौरान सरकार की नजरें खासतौर से विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों पर रहेगी, जिसे सरकार और बीजेपी  कभी घमंडिया गठबंधन तो कभी अधर्मी और कभी आई.एन.डी.आई. गठबंधन कह कर संबोधित करती है। दरअसल, संसद के इस विशेष सत्र के दौरान सरकार की नजरें खासतौर पर इस बात पर टिकी रहेगी कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर देशभर में बीजेपी  के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा करने वाले इन दल के बीच संसद के दोनों सदनों में कितना सामंजस्य है और नेताओं के स्तर पर किए जा रहे दावों के बीच सांसदों के स्तर पर इनके बीच किस हद तक समन्वय स्थापित हो गया है।                   
 भाजपा के तमाम दिग्गज नेता यह बयान देते रहते हैं कि विपक्षी गठबंधन अंतर्विरोधों से भरा हुआ है जिसमें कांग्रेस आम आदमी पार्टी से दिल्ली और पंजाब में लड़ रही है, लेफ्ट दलों से केरल में लड़ रही है, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के बिल्कुल खिलाफ है और इसी तरह के हालात देश के कई अन्य राज्यों में भी है और गठबंधन में शामिल हर नेता प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता है।
               सरकार ने संसद के विशेष सत्र को लेकर अपनी तरफ से एजेंडा साफ कर दिया है। संसद के आगामी विशेष सत्र के दौरान, आजादी के 75 सालों – संविधान सभा से लेकर आज तक की उपलब्धियां, यादों और अनुभव – पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सरकार की तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा के साथ-साथ इस पांच दिवसीय सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023, डाकघर विधेयक 2023, अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 को भी चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा।
                     18 से 22 सितंबर के दौरान पांच दिन तक चलने वाले संसद के इस विशेष सत्र के आखिरी तीन दिनों यानी 20, 21 और 22 सितंबर के बीच ही सरकार सदन में इन विधेयकों को चर्चा के लिए पेश कर पारित करवाने का प्रयास करेगी। संसद सत्र के एजेंडे पर सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने के लिए सरकार ने सत्र से एक दिन पहले रविवार,17 सितंबर को शाम 4:30 बजे संसद भवन परिसर में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा एवं राज्यसभा में सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को इस सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
                    सरकार के एजेंडे और विपक्षी दलों के रुख को देखते हुए सर्वदलीय बैठक में आम सहमति होने की संभावना बहुत ही कम है और ऐसे में दोनों सदनों की कार्यवाही के दौरान सरकार की नजरें इस बात पर ज्यादा टिकी रहेगी कि क्या ये दल एकजुट होकर एक ही मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे या फिर सभी दल अपने-अपने मुद्दों तक ही सीमित रहते हैं।

Latest articles

सामने लोकसभा चुनाव और मुकदमों से कराहते विपक्षी दल क्या चुनाव जीतने लायक बचेंगे ?

न्यूज़ डेस्क इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा समय में बीजेपी से या एनडीए की...

रावण ने कुंभकरण,अहिरावण, मेघनाथ सबको उतार दिया था, बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस

  बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट...

जानिए सुप्रीम कोर्ट में आज कितने महत्वपूर्ण केस पर होगी सुनवाई ?

न्यूज़ डेस्क सुप्रीम कोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण केसों पर सुनवाई होने वाली है। इसमें...

एमपी में बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल

बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार रात...

More like this

सामने लोकसभा चुनाव और मुकदमों से कराहते विपक्षी दल क्या चुनाव जीतने लायक बचेंगे ?

न्यूज़ डेस्क इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा समय में बीजेपी से या एनडीए की...

रावण ने कुंभकरण,अहिरावण, मेघनाथ सबको उतार दिया था, बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस

  बीरेंद्र कुमार झा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट...

जानिए सुप्रीम कोर्ट में आज कितने महत्वपूर्ण केस पर होगी सुनवाई ?

न्यूज़ डेस्क सुप्रीम कोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण केसों पर सुनवाई होने वाली है। इसमें...