HomeदेशWeather Forecast today: राजधानी दिल्ली में आज फिर बारिश का अनुमान, जानिए...

Weather Forecast today: राजधानी दिल्ली में आज फिर बारिश का अनुमान, जानिए UP -बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 13 सितंबर को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज भी मौसम नम रहेगा, पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और मंद-मंद हवा चलेगी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज यहां के कुछ इलाकों मे हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम का ये हाल अगले दो-तीन दिन यूं ही रहने वाला है।

उधर उत्‍तर प्रदेश में बीते दो दिनों में जमकर हुई मानसून की बारिश ने जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी प्रदेश में जमकर बारिश होगी। हालांकि इसका प्रभाव इतना अधिक नहीं होगा जितना अबतक रहा है। पड़ोसी राज्‍य बिहार, झारखंड और मध्‍य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण भारी वर्षा नहीं होगी। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटों के दौरान भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, शिवहर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी तर्ज पर बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा, कर्नाटक और के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगर पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए तो यहां हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...