Homeदुनियामोरक्को में तबाही ही तबाही ,भूकंप से अब तक 650 लोगों की...

मोरक्को में तबाही ही तबाही ,भूकंप से अब तक 650 लोगों की जाने गई ,मृतकों की संख्या बढ़ सकती है 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

उत्तरी अफ्रीका का मोरक्को शहर में आये भूकंप से तबाही का मंजर है। जो हालत हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो जलजला पैदा हो।  चारो तरफ लाशें बीछी हुई है और बढ़ी संख्या में बड़ी -बड़ी इमारते जमींदोज हो गई है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 650 से ज्यादा लाशें निकल चुकी है और माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी दबे हुए हैं। बता दें कि मोरक्को शहर में 6.8 तीब्रता वाला भूकंप आया है।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटकों के कारण कई इमारतें जमीदोज हो गई है। मोरक्को मीडिया के मुताबिक इस भूकंप की चपेट में आने से अब तक 650 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।       
         उधर, भूकंप के बाद से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। सबसे ज्यादा नुकसान ऐतिहासिक शहर मराकेश में हुआ है। कई ऐतिहासिक इमारत जमींदोज हो गया है। यहां चारों तरह मातम पसरा हुआ है। मोरक्को के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के मुताबिक ये देश के इतिहास का अब तक सबसे तेज भूकंप है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के प्रमुख के मुताबिक शनिवार सुबह रिक्टर स्केल 6.8 की तीव्रता से आया ये भूकंप मोरक्को में पिछले 100 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
               बताया जा रहा है कि भूंकप का केंद्र मारकेश शहर से 75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि बड़ी संख्या में इमारतें जमींदोज हो गई। वहीं, कई इमारतों के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं।
              रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मौत का आकड़ा और बढ़ सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, स्थानीय समय देर रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई में था।
               आपको बता दें कि अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी हिस्सों में भूकंप आते रहते हैं। साल 2004 में पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में भूकंप में भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। इसकी चपेट में आने से 600 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Latest articles

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...

रात में छाती के दर्द से डरना चाहिए?

सोते हुए अगर आपको छाती में दर्द, चुभन या भारीपन होता है तो यह...

More like this

ट्रंप को लगेगा 11 हजार वोल्ट का करंट! भारत-EU डील को क्यों कहा जा रहा मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स

भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट...

किसी के साथ भेदभाव  नहीं. UGC पर मचे बवाल पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान,

देशभर में UGC के नए नियम को लेकर भारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री...

आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च, फोन से वेरिफाई कर पाएंगे किसी की भी पहचान

UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल...