Homeदुनियाजी 20 बना अब जी 21 , इस समूह में अब...

जी 20 बना अब जी 21 , इस समूह में अब अफ़्रीकी यूनियन बना स्थाई सदस्य !

Published on

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क

भारत में जी20 समिट का उद्घाटन हो गया। पीएम मोदी ने इस समिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं पूरी दुनिया की तरफ से मोरक्को में आए भूकंप से हुई जनहानि के लिए दुखी हूं और मेरी संवेदनाएं वहां के लोगों के साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत इस समिट में मौजूद दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करता है।
          समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लगभग ढ़ाई हजार साल पुराना एक स्तंभ लगा हुआ है जिस पर प्राकृत भाषा में लिखा हुआ है कि हेवं लोकश:हित मुखेति, अथ: इयं नातेशु हेवं अर्थात मानवता का हित और उसका कल्याण सुनिश्चित हो। ढाई हजार साल पहले भारत की इसी भूमि से यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला समय है। यह वह समय है जब सालों पुरानी चुनौतियां हमसे नये समाधान मांग रही हैं।
            पीएम मोदी ने कहा, भारत में जी20 आम लोगों का जी20 बन गया है. करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं. देश के 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुईं। भारत अफ्रीकी युनियन को जी20 में शामिल किए जाने का प्रस्ताव दे रहा है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि इस प्रस्ताव में हर देश की सहमति है। मैं अफ्रीका के राष्ट्रपति के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं. इसी के साथ ही अब जी20, जी21 के नाम से जाना जाएगा।
               पीएम मोदी ने कहा कोविड 19 के बाद विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। युद्ध ने ट्रस्ट डेफिसिट को और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो आपसी अविश्वास के तौर पर आए संकट को भी हरा सकते हैं। हम सब मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को एक विश्वास और एक भरोसे में बदलें। ये सबको साथ मिलकर चलने का समय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का मंत्र हम सब के लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

Latest articles

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने किया शिवराज सरकार पर हमला ,कहा -एमपी  देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर!

न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के शाजापुर के पोलायकला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस...

मनोज झा और आनंद मोहन के ठाकुर विवाद पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन

बीरेंद्र कुमार झा आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुरों को लेकर राज्यसभा में की गई...

भारतीय सेना को मिलेंगे 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर,पाक -चीन सीमा पर होगी तैनाती !

न्यूज़ डेस्क भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। वायु सेना एचएएल...

हमारे पूर्वज हिंदू थे, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ओवैसी को भी लपेटा

बीरेंद्र कुमार झा बिहार के सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह ने मुसलमान को...

More like this