Homeदेशमनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान- वंशावली...

मनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान- वंशावली नियमों में ढील दे शिंदे सरकार

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर जालना में मनोज जारांगे पाटिल अनशन कर रहे हैं। मनोज जारांगे ने साफ कर दिया है कि जब तक मराठा समुदाय के सदस्यों को आरक्षण नहीं दिया जाता, तब तक उनका ये अनशन जारी रहेगा। जारांगे ने मांग की है कि मराठा जाति को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए वंशावली नियमों में ढील दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा जिले में रहने वाले मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा की थी। शिंदे ने कहा था कि इस इलाके में रहने वाले समुदाय के उन लोगों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा,जिनके पास निजाम शासन के दौरान बने कुनबी जाति वाला राजस्व और शैक्षणिक अभिलेख हैं। मराठवाड़ा क्षेत्र महाराष्ट्र का हिस्सा बनने से पहले तत्कालीन निजाम शासित हैदराबाद राज्य के तहत आता था। जारांगे ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है,जारांगे ने कहा कि शिंदे सरकार ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जो पहले नहीं हुए थे। हालांकि, वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिखे।

वहीं जारांगे ने कहा कि हमें अभी तक सरकार के फैसले के बारे में सरकारी प्रस्ताव नहीं मिला है। लेकिन हमें पता चला है कि यह उन मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने के लिए है जिनके पास वंशावली है। यदि हमारे पास वंशावली है, तो हमें कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जीआर की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। मराठवाड़ा में रहने वाले मराठा समुदाय के सदस्यों को बिना किसी भेदभाव के कुनबी जाति का प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। सरकार इस संबंध में विशेष रूप से उल्लेखित जीआर लेकर आए और उसके बाद आंदोलन समाप्त करेंगे।

कुनबी, कृषि से जुड़ा एक समुदाय है, जिसे महाराष्ट्र में ओबीसी श्रेणी का आरक्षण हासिल है। कुनबी समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलता है,वैसे मराठा जिनके पास कुनबी जाति होने की वंशावली है उन्हें सरकार आरक्षण दे सकती है। लेकिन मनोज जारांगे पाटिल वंशावली के नियमों में ढील चाहते हैं,क्योंकि इससे उन मराठों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा जिनके पास वंशावली नहीं है।

Latest articles

विधानसभा चुनाव के लिए EC ने नियुक्त किए आब्जर्वर,470 अफसर रखेंगे पार्टियों पर नजर

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर में...

 तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई,पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची...

अब बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवाएं, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारत में आधार कार्ड पहचान और पते का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है।अब...

मर्दों में लंबे समय से बना हुआ है कमर दर्द, कैंसर हो सकता है

कमर दर्द आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।ऑफिस में घंटों बैठना, गलत तरीके...

More like this

विधानसभा चुनाव के लिए EC ने नियुक्त किए आब्जर्वर,470 अफसर रखेंगे पार्टियों पर नजर

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर में...

 तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई,पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची...

अब बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवाएं, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारत में आधार कार्ड पहचान और पते का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है।अब...