Homeदेशसनातन धर्म पर अब ए राजा और जगदानंद ने दिए विवादित बयान,...

सनातन धर्म पर अब ए राजा और जगदानंद ने दिए विवादित बयान, कहीं अपने लिए ही गड्ढा तो नहीं खोद रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता

Published on

विकास कुमार
सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान से शुरू हुआ विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। स्टालिन के बाद दो और नेताओं ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन की तुलना एचआईवी से की है,वहीं अब आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने वालों को देश को गुलाम बनाने वाला बताया है। विवाद के बावजूद जगदानंद सिंह अपने बयान पर कायम हैं,जगदानंद सिंह ने कहा कि वे जय श्री राम के नारे का भी विरोध करते हैं

वहीं जगदानंद सिंह के बयान के बाद जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का स्टैंड क्लियर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर धर्म और आस्था का सम्मान करते हैं। चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं।

मुंबई में इंडिया की तीसरी बैठक के खत्म होने के बाद से ही किसी ना किसी तरह से सनातन धर्म के खिलाफ चारों तरफ से विवादित बयान दिए जा रहे हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं को हिंदुओं की भावना को भड़काने से पहले हजार बार सोच लेना चाहिए,क्योंकि नरेंद्र मोदी को हर बार तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ बंपर वोट मिलता रहा है। अगर इसी तरह के विवादित बयान विपक्षी दलों की तरफ से आते रहे तो बीजेपी के हिंदुत्व की राजनीति को औऱ भी ताकत मिलेगी। शायद ऐसी गलती कर विपक्षी दल अपने लिए ही गड्ढा खोद रहे हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this