HomeदेशCaste Census:बिहार में जाति जनगणना पर केंद्र का हलफनामा, बताया- राज्य को...

Caste Census:बिहार में जाति जनगणना पर केंद्र का हलफनामा, बताया- राज्य को जनगणना कराने का अधिकार ही नहीं

Published on

विकास कुमार
जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार में फिर से विवाद पैदा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया है। इस हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि जनगणना का अधिकार राज्यों के पास नहीं है। केंद्र सरकार की ये दलील सुनकर आरजेडी और जेडीयू के नेताओं ने बीजेपी पर हमला तेज कर दिया है। वैसे सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने दलील देते हुए कहा कि राज्य में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सारा डाटा भी ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है,इसलिए डाटा रिलीज करवाने की मांग बिहार सरकार ने की है।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में जातियों की गणना का काम किया जा रहा था। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय का तर्क समझ से परे है। विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में जो जातीय गणना का काम राज्य सरकार करवा रही है,उसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने इस तरह की रणनीति अपनाई है।

बिहार में जाति जनगणना के दम पर ही नीतीश कुमार और लालू यादव चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे हैं। अगर जाति जनगणना का काम बिहार में रूक गया तो उनकी ये रणनीति नाकाम हो जाएगी। हालांकि आरजेडी और जेडीयू इस मुद्दे के आधार पर बीजेपी को पिछड़ा विरोधी पार्टी करार देगी और ऐसे में बिहार के चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this