राखी पर बढ़ गए पैसे, जाने, इस बार लाडली बहना के तहत कितने मिले पैसे

0
134

बीरेंद्र कुमार झा।

इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है।इससे पहले प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़े ऐलान किए हैं ।उन्होंने कहा कि मैं आज अभी इसी क्षण सिंगल क्लिक से तुम्हारे खाते में राखी के लिए ₹250 डाल रहा हूं, जिससे तुम राखी अच्छे से मना सको । 10 सितंबर को लाडली बहना के खाते में फिर ₹1000 डाले जाएंगे और अक्टूबर से आपके खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे। इसका मतलब है केवल इस महीने का लाभ उठाने वाले महिलाओं को ₹1000 की जगह 1250 रुपए मिलेंगे।

लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

लाडली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को कई प्रकार के दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। इन दस्तावेजों में आवेदक का आधार कार्ड ,आवेदक का फोटो, बैंक खाते का डिटेल्स, मोबाइल नंबर,मूल निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र आता है।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, परित्यक्त महिला,और विधवा महिलाओं को इस योजनाओं का लाभ दे रही है। महिलाओं को मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना पात्रता की पहली शर्त है ।इसके अलावा आवेदन के लिए उम्र सीमा पहले 23 वर्ष थी, जिसे घटाकर अब 21 वर्ष कर दिया गया है।इस योजना का लाभ 60 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को दिया जा रहा है।

लाडली बहन योजना के लिए आवेदन का तरीका

आवेदन के लिए इच्छुक महिलाएं कैंप कार्यालय, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय , और आंगनबाड़ी केंद्रों में से किसी के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के बाद महिलाएं योजना के पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सकती हैं।

चार पहिया मानदंड में छूट

गौरतलब है कि पिछले दिनों लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में 21- 23 वर्ष की महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था हम उन महिलाओं को भी शामिल करेंगे जिन्हें चार पहिया वाहन मानदंड के कारण योजना में शामिल होने का मौका नहीं मिला पाया था, लेकिन वास्तव में उनके पास 5 एकड़ से कम जमीन और ट्रैक्टर था।इस फैसले से बहुत सी महिलाओं को अब लाभ मिलने लगेगा, जो पहले इससे वंचित रह गई थी। मुख्यमंत्री के फैसले के बाद नई महिला हितग्राहियों की संभावित संख्या लगभग 18 लाख हो गई है।

महिला वोटरों पर डोरा

इन महिलाओं पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेहरबानी यूं ही उनके प्रति अचानक किसी प्रेम के उमड़ने की वजह से नहीं हैं, बल्कि इसके जरिए वे इन महिलाओं पर चुनाव में वोट डालने के लिए डोरा डाल रहे हैं और खासकर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिफ्ट पॉलिटिक्स का काट का रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।मध्य प्रदेश में महिलाओं के मतदान की क्षमता को लेकर शिवराज चौहान के महिलाओं के लिए खजाना खोलने की मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या के संदर्भ में देखा जाय तो मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 2करोड़ 60लाख 23 हजार 733 है ,जबकि यहां कुल जनसंख्या 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 877 है। यानि यहां कुल महिला वोटर कुल वोटर के लगभग 50% है।230 विधान सभा सीटों में से 18 विधानसभा सीटों पर ये पुरुषों से ज्यादा संख्या में है।नए जुड़े 13.39 लाख मतदाताओं में 7.09 लाख मतदाता महिलाएं है।ऐसे में शिवराज सिंह के नजरिए में उनके लिए यह काम एक खरा सौदा है।भले ही राज्य के अन्य विकाश कार्यों के लिए पैसा बचे या न बचे।चुनाव जीतना तो तो पहली प्रार्थमिकता होनी ही चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here