Homeधर्मAaj Ka Rashifal 28 August : मिथुन समेत इन चार राशियों की...

Aaj Ka Rashifal 28 August : मिथुन समेत इन चार राशियों की होगी आर्थिक स्थिति आज होगी मजबूत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love Rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों को सप्ताह के पहले दिन दूसरों की मदद करने से राहत मिलेगी और पूरा दिन परोपकार के कार्यों में बिताएंगे, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलावों के कारण आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है । आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आप अपने बच्चों को सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी में लगा सकते हैं। शाम को जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, सोच समझ कर खर्चा करें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। खान पान का ध्यान रखें, सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। किसी मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि भाइयों से संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आप अपने किसी काम में उलझन को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है । आप कुछ विशेष कर दिखाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें व कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन शारीरिक ताजगी का अभाव रहेगा। किसी बात की चिंता से काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि होने की आशंका है। क्रोध पर संयम रखें। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को टालें। दोपहर के बाद भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि के जातकों को आज के दिन आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ के कारण आज मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। व्यापारिक विवादों में पड़ने से बचना होगा। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। लंबे समय से अटके काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा और परिवार में वरिष्ठ सदस्यो के साथ मिलकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि भाई व बहन आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज पर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। नौकरी में कुछ तनाव हो सकता है। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सुखद पारिवारिक स्थिति का योग दिख रहा है। सेहत ठीक रहेगी।
नौकरी में पदोन्नति के अवसर हैं। सेहत में उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और स्वास्थ्य में यदि किसी बात को लेकर गिरावट महसूस हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर समय रहते लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपने यदि नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो आज वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों की आज के दिन विचारों में दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Latest articles

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के...

एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी।आतंकवादियों के...

विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन

पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।वे 88 वर्ष के...

BCCI Central Contract,विराट-रोहित A+ में कायम, ईशान-श्रेयस की वापसी से फैंस खुश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 1 अक्टूबर...

More like this

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के...

एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी।आतंकवादियों के...

विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन

पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।वे 88 वर्ष के...