क्या शरद पवार के चलते कोश्यारी ने राज्यपाल पद से दिया था इस्तीफा, भगत सिंह ने महाराष्ट्र राजभवन के राज से उठाया पर्दा

0
90

विकास कुमार
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शरद पवार और अजित पवार के बारे में बात की है। कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अहले सुबह देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का शपथ ग्रहण समारोह हो या उद्धव ठाकरे की सरकार को फ्लोर टेस्ट का निर्देश देना हो। ऐसे कई फैसले रहे जिसे लेकर उनके ऊपर विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए। विवाद के बाद कोश्यारी ने इसी साल जनवरी में राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को लेकर भी कई चर्चाएं होती हैं,अब भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन के कई राजों से पर्दा उठाया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भगत सिंह कोश्यारी ने कई अहम खुलासे किए हैं। कोश्यारी से सवाल किया गया कि शरद पवार की तरफ से पड़े दबाव की वजह से क्या उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। कोश्यारी ने इस अटकल को सिरे से खारिज कर दिया ,हालांकि कोश्यारी ने कहा कि शरद पवार इस देश के वरिष्ठ नेताओं में हैं, जिनका आज भी सभी सम्मान करते हैं।

वहीं अजित पवार के सवाल पर कोश्यारी ने थोड़ा तंज कसा और तारीफ भी की। कोश्यारी ने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र में एक सुलझे हुए राजनेता हैं। जैसे हमारे प्रदेश में एक बड़े नेता हैं, वो कितनी बार हार जाए वो हार नहीं मानते। ऐसे ही अजित पवार भी ऐसे व्यक्ति हैं, उनको जितनी भी बार डिप्टी सीएम बनने को कहो वे तैयार रहते हैं। इसलिए कभी-कभी उनपर दया भी आती है। अजित पवार होशियार आदमी हैं,उनका जनाधार बहुत है,संगठन में मजबूत पकड़ है। एनसीपी के अधिकांश विधायक अजित पवार के साथ हैं इसलिए उनका अपना स्थान है।

भगत सिंह कोश्यारी के फैसले और बयानों से महाराष्ट्र में कई बार विवाद हुआ था। केंद्र सरकार महाराष्ट्र में इस तरह के राजनीतिक विवाद को खत्म करना चाहती थी। इसलिए कोश्यारी को महाराष्ट्र से वापस बुला लिया गया,लेकिन ये एक संयोग है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अभी भी उथल पुथल मची हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here