विपक्षी गठबंधन इंडिया का नेतृत्वकर्ता कौन? राहुल ममता या केजरीवाल,

0
137

बीरेंद्र कुमार झा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्ष पुरजोर की कोशिश कर रहा है। विपक्षी दलों ने बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को चुनौती देने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलाइंस इंडिया का गठन किया है। इस मोर्चे में 26 दल शामिल है। हालांकि अभी तक इस बात पर आम सहमति नहीं बनी है कि इंडिया गुटों का नेतृत्वकर्ता कौन होगा?

इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे राहुल गांधी के पक्ष में

इस बीच इस बीच इंडिया टुडे सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार राहुल गांधी इंडिया गठबंधन का नेतृत्वकर्ता के रूप में लोगों की पहली पसंद है। सर्वे में भाग लेने वाले 24% लोगों ने राहुल गांधी के पक्ष में मतदान किया। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल है। इन दोनों नेताओं के समर्थन में 15-15% लोगों ने वोट किया है। बाकी उत्तरदाता इस बात पर फैसला नहीं कर पाए कि इंडिया गुट का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन होगा?

लोगों के बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी,जबकि केजरीवाल की घटी

इस साल जनवरी के मुकाबले राहुल गांधी के समर्थन में संख्या बढ़ी है ।जनवरी 2023 के सर्वे में केवल 13% लोगों ने राहुल गांधी को चुना था जी अब बढ़कर 24 % ही गई है,जबकि दूसरी तरफ केजरीवाल के लिए लोगों समर्थन 27 प्रतिशत से गिरकर 15% हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी के समर्थन में काम किया है,क्योंकि 44% उत्तरदाताओं ने कहा कि उनकी पदयात्रा के बाद से उनकी राजनीतिक छवि में सुधार हुआ है ,जबकि 33% ने कहा की छवि में कोई बदलाव नहीं हुआ है।13% ने कहा की यात्रा के बाद उनकी छवि और खराब हुई है।

विपक्षी नेता के रूप में बेहतर कर रहे हैं राहुल गांधी

विपक्षी नेता के रूप में राहुल गांधी के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर 34% उत्तरदाताओं ने इसे शानदार बताया, जबकि 27% ने इसे खराब कहा। 18% ने कहा कि यह अच्छा था जबकि अन्य 15% ने कहा कि यह औसत था। लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी का अयोग्यता पर 31% लोगों ने कहा किया कि यह राजनीति से प्रेरित था, जबकि 31% लोगों ने यह भी कहा कि यह निष्पक्ष था। 21% उत्तरदाताओं ने कहा कि यह कठोर कदम था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here