HomeखेलIND vs WI 2nd Test : बारिश ने फेरा भारत की क्लीन...

IND vs WI 2nd Test : बारिश ने फेरा भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर पानी, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से जीती सीरीज

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया की वेस्टइंडीज पर दूसरे टेस्ट मैच में जीत की राह में बारिश खलनायक बन गई। क्वींस पार्क ओवल पर पांचवे और अंतिम दिन बरसात के चलते खेल शुरू नहीं हो सका। मैच को दो सत्र धुल जाने के बाद ड्रा घोषित किया गया। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज एक शून्य से अपने नाम कर दी। टीम इंडिया की यह वेस्टइंडीज पर लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीत है।

भारत इस टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर था। उसे सोमवार को अंतिम दिन आठ विकेट चाहिए थे ज​बकि वेस्टइंडीज को सीरीज बराबर करने के लिए 289 रन बनाने थे। चौथे दिन वेस्टइंडीज 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन पर दो विकेट खो चुका था। विंडीज के कप्तान ओर पहली पारी में जुझारू 75 रन बनाने वाले क्रेग ब्रेथवेट दूसरी पारी में 28 रन बनाकर आउट हो चुके थे। भारत यहां जीतता तो वेस्टइंडीज पर उसकी लगातार आठवीं टेस्ट जीत होती,जो बरसात ने संभव नहीं होने दी। भारत ने 2016 के बाद विंडीज में कोई टेस्ट नहीं हारा है।

भारत ने चौथे दिन रोहित शर्मा के 57 रन और ईशान किशन के नाबाद 52 रन की बदौलत महज 24 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य दिया। ब्रेथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल ने विंडीज को सधी शुरुआत देते हुए 38 रन जोड़े,लेेकिन पहले टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने ब्रेथवेट को उनादकट के हाथों कैच कराया। छह रन बाद ही अश्विन ने मेकेंजी को खाता भी नहीं खोलने दिया।

पहली पारी में वेस्टइंडीज के पांच विकेट लेकर 253 रन पर समेटने वाले मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सही दिशा और लंबाई से गेंद फेंकने का उन्हें फायदा मिला। उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में तेज खेलना रणनीति का हिस्सा था। रोहित और ईशान ने तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत किया।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this