कांग्रेस की वजह से सिमटेंगे इंडिया के छोटे दल! कैसे बनेगी घटक दलों के बीच सीटों पर बात

0
83

बीरेंद्र कुमार झा

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस (INDIA ) में सीट बंटवारे को लेकर ज्यादा मुश्किल नहीं आने की उम्मीद है। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं की लोकसभा की तीन चौथाई से ज्यादा सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। गठबंधन की अगली बैठक आर्थिक राजधानी मुंबई में होना तय है।

संभावना है कि मुंबई की है बैठक स्वतंत्रता दिवस के बाद हो सकती है हालांकि इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होने की उम्मीद नहीं है लेकिन घटक दल राज्यवार आकलन करने में जुट गए हैं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तैयार हुआ गठबंधन इंडिया अपनी एकता को लेकर काफी गंभीर है

सीटों के आंकलन में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार बिहार, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन में है। इन पांचों राज्यों में 161 सीट हैं। बिहार में जेडीयू चुनाव के बाद गठबंधन में शामिल हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसके बावजूद सीट बंटवारे में कोई खास मुश्किल नहीं होगी। केरल में कांग्रेस यूडीएफ गठबंधन में है और उसी गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी।

दक्षिण,मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान, तेलंगाना, उड़ीसा आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों की 235 सीटों पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगानाऔर उड़ीसा सहित दक्षिण राज्यों में इंडिया में शामिल दूसरी पार्टियों का कोई खास जनाधार नहीं है। ऐसे में इन सीटों पर कांग्रेस का दावा मजबूत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here