संसद में सोनिया गांधी की सीट पर जाकर मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कुछ देर चली बातचीत

0
120

बीरेंद्र कुमार झा

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई हैं। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद पहुंचे थे। यहां उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान वे कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से भी मिले। लोकसभा कक्ष में दोनों ही नेताओं ने कुछ देर तक बातचीत की और एक दूसरे का हालचाल जाना।

संसद का पहला दिन आमतौर पर होता है एक दूसरे के अभिवादन का दिन

सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों की दरगाह की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। विपक्ष की दरगाह के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई ।संसद सत्र के पहले दिन नेता आम तौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।

आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनिया गांधी के पास पहुंचे तो उन्होंने उनका हाल जाना।सोनिया गांधी ने मैं ठीक हूं कहकर जवाब दिया। एक सांसद ने बताया कि सोनिया गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी से कहा कि चर्चा के लिए एकमात्र मुद्दा मणिपुर ही है।

किसी भी कीमत पर गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटना को शर्मनाक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी कीमत पर गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस लोकतंत्र के मंदिर के पास खड़ा हूं,तब मेरा हृदय पीड़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं और कौन-कौन है ,वह अपनी जगह पर है।लेकिन बेज्जती पूरे देश की हो रही है ।देश के 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घटना चाहे राजस्थान की हो चाहे छत्तीसगढ़ की या फिर मणिपुर की हो ,इस देश में, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार को राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था को महत्व देना चाहिए और नारी के सम्मान की रक्षा करनी चाहि।एप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।कानून पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here