उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा करंट लगने से 15 लोगों की मौत 21 घायल

0
144

बीरेंद्र कुमार झा

उत्तराखंड के चमोली जिले की चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास एसीटीपी प्लांट में बुधवार को बिजली का करंट फैलने से उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में 21 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस भयानक हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर से 15 लोगों की मौत

राज्य पुलिस प्रवक्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) वी मुरुगेशन ने बताया कि चमोली कस्बे में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार होने वालों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।प्रथमदृष्टया पता चला है कि रेलिंग पर करंट था। जांच से आगे की जानकारी सामने आएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उन्होंने हादसे पर कहा कि यह एक दुखद घटना है। जिला प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।धामी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हदसमें मृत्यु होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कैसे हुआ हादसा

चमोली के जिला अदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार रात को करंट फैलने से परियोजना में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा करने के दौरान उसी स्थान पर फिर से करंट फैल गया और मौके पर प्रशासन और पुलिस कर्मियों के साथ ही कुछ तमाशबीन भी इसकी चपेट में आ गए। करेंट से झुलसे लोगों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश में भर्ती कराने के लिए भेजा गया है।

ऊर्जा निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा

चमोली में हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों ने ऊर्जा निगम पर गुस्सा निकाला है और हादसे के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद इस प्रोजेक्ट का आगे का काम फिलहाल रोक दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here