क्या दिल्ली में आई बाढ़ केंद्र सरकार की गहरी साजिश और प्रायोजित मामला है ?

0
123



न्यूज़ डेस्क

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में आई बढ़ को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि एक साजिश के तहत दिल्ली के लोगों को बाढ़ में डुबो दिया गया। इसके लिए केंद्र सरकार है। संजय सिंह का कहना है कि नफरत और दुर्भावना के चलते 9 से 13 जुलाई तक सारा पानी दिल्ली की ओर छोड़ा गया। दिल्ली वालों ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को जिता दिया और एमसीडी में भी ‘आप’ की सरकार बना दी। इसलिए बीजेपी दिल्ली से इतनी नफरत करती है।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ बीजेपी और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित थी। दिल्ली में तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है, फिर भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, क्योंकि हथिनीकुंड से सारा पानी दिल्ली की ओर यमुना में छोड़ा गया। जबकि, ऐसी स्थिति में हथिनी कुंड से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की तरफ बराबर पानी छोड़ा जाता है।
आप सांसद ने कहा कि देश के पांच राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं। अगर हम दिल्ली की बात करें तो राजधानी में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है, ऐसे में यहां बाढ़ आने के पीछे की क्या वजह है। आज दिल्ली में बिना बारिश के जो बाढ़ आई है, यह एक प्रायोजित की हुई आपदा है। यह प्राकृतिक आपदा नहीं है। इस बात को हम पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं।
संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से एक तरफ पानी दिल्ली की यमुना में आता है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रास्ते जाता है और कैनाल के रास्ते हरियाणा की तरफ पानी छोड़ा जाता है। बाढ़ की स्थिति होने पर अगर यह तीनों रास्तों में बराबर पानी छोड़ते तो दिल्ली भी सुरक्षित रहती, हरियाणा भी सुरक्षित रहता और उत्तर प्रदेश का इलाका भी सुरक्षित रहता। लेकिन, सारा पानी दिल्ली में ही छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि मैं लॉक शीट के साथ इस बात को बता रहा हूं। 9 तारीख से 13 तारीख तक लगातार हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले पानी को रोक दिया गया और हथिनी कुंड बैराज से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया। दिल्ली सरकार इन परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है। वरना जिस तरह से सिर्फ दिल्ली में पानी छोड़ा गया है, उससे तो राजधानी की 1978 से भी ज्यादा भयावह स्थिति होती और पूरी दिल्ली डूब जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here