बीरेंद्र कुमार झा
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने ठेठ अंदाज के लिए मशहूर हैं ।उन्होंने विपक्षी एकता और प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर दो तरफा तंज कस दिया है ।इस तंज के द्वारा लालू यादव ने एक साथ राहुल गांधी की पीएम पद की उम्मीदवारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले प्रधानमंत्री पद के दावे दोनो पर जोरदार प्रहार किया है।
बिना पत्नी के पीएम हाउस में रहना गलत :लालू
लालू प्रसाद यादव से जब विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के चेहरे और राहुल गांधी को शादी करने की सलाह के बारे में पूछा गया तो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जो भी पीएम बनता है,उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। इसे खत्म करना चाहिए। जो भी प्रधानमंत्री हो उसे पत्नी के साथ रहना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के इस बयान को राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर हमला के रूप में भी देखा जा रहा है।जब उनसे पूछा गया कि 2024 के चुनाव में गठबंधन को कितनी सीट मिलेगी तो उन्होंने कहा कम से कम 300 सीटें।
लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर
लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर बता दिया ।लालू प्रसाद से जब यह सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि एक भी भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा तो इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो खुद भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर हैं ।जिसको भ्रष्ट बोलते थे उसी को महाराष्ट्र में मंत्री बना दिया।ये दोमुंहा लोग हैं।

