न्यज डेस्क
देश के अधिकतर राज्यों में बारिश देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत के उत्तरी हिस्से में 09 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण, गुजरात और गोवा के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, मध्य भारत के हिस्सों में बारिश की तीव्रता 08 जुलाई तक लगातार बढ़ेगी। अगर, भारत के उत्तरी हिस्से की बात करें तो 09 जुलाई से यहां के राज्यों में बारिश की तीव्रता बढ़ेंगी और दो दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। आज का तापमान न्यूनतम 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए अर्लट जारी किया है। आईएमडी ने मुताबिक आने वाले दो हफ्ते जमकर राजस्थान में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों हफ्ते में सामान्य से अधिका तेज बारिश होने के आसार हैं। बीते दिन राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश करौली और बांसवाड़ा में हुई।
मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर और बांका में शुक्रवार तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत उसके आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व में गर्जन के आसार जताए गए हैं।
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिन यानी 7 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जुलाई तक राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं नैनीताल उधम सिंह नगर हरिद्वार और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

