क्या अजित पवार बनेंगे मुख्यमंत्री और शिंदे होंगे आउट ?

0
107


अखिलेश अखिल 

खबर मिल रही है कि महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच अब सबकी निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर है। कहा जा रहा है कि आगामी दस जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और विभागों का बंटवारा भी। खबर है कि विभाग बंटवारा को लेकर भी एनसीपी नेता और बीजेपी के बीच बात पक्की हो गई है। अजित पवार अभी उपमुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं जबकि एनसीपी के ही आठ विधायक मंत्री के रूप में शपथ लिए हैं।      
     महाराष्ट्र में नियमों के मुताबिक, अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। इनमें से 29 सीटें भर चुकी है बाकी की 14 सीटों का फैसला होना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलती है।
                लेकिन असली खबर तो यह है कि मुख्यमंत्री अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा भी जोरों पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि इसमें सिर्फ सौदेबाजी चल रही थी कि अजित पवार को क्या मिलेगा। हमारी जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले यानी एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मदद से शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाकर अजित पवार को यह पद देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 11 अगस्त तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेना है। ऐसा ना करने पर एमवीए उच्चतम न्यायालय जाएगा।
      उधर ,उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया कि शिंदे अवश्य ही मुख्यमंत्री का पद खो देंगे। उन्होने कहा कि शरद पवार द्वारा पांच जुलाई को बुलाई गई राकांपा की बैठक हो जाने दीजिए। फिर हम साथ में बैठकर आगे का मार्ग तय करेंगे। उद्धव ठाकरे ने कल अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। हम सब साथ रहेंगे। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं राज्य के दौरे पर निकला हूं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करूंगा। कुछ नेताओं ने जो किया है, उससे उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here